सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Board mark improvement exams begin todayBoard mark improvement exams begin today

Gurugram News: बोर्ड की अंक सुधार परीक्षाएं आज से शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
Board mark improvement exams begin todayBoard mark improvement exams begin today
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अंक सुधार परीक्षाएं आज यानी 21 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। जिले में यह परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जा रही हैं, जिनमें शामिल होने वाले विद्यार्थियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चलेंगी, जबकि सेकेंडरी की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक संपन्न कराई जाएंगी। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगी। वहीं, बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं जिनमें परीक्षा केंद्र से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed