{"_id":"6a79ee890cf300469e096de5","slug":"brigadier-praises-the-enthusiasm-and-discipline-of-ncc-cadets-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97334-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ब्रिगेडियर ने सराहा एनसीसी कैडेट्स का जोश और अनुशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ब्रिगेडियर ने सराहा एनसीसी कैडेट्स का जोश और अनुशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिगेडियर राम नरेश ने किया 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी, गुरुग्राम में सोमवार को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने बटालियन का दौरा कर प्रशिक्षण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके पहुंचने पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस.के. कौशिक, एडम कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र राघव, सूबेदार मेजर जय प्रकाश, पी स्टाफ, एएनओ और एनसीसी कैडेटों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। कैडेटों की सटीक परेड, अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण से प्रभावित होकर ब्रिगेडियर राम नरेश ने उनकी सराहना की। उन्होंने बटालियन में चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी भी ली। इसके बाद ब्रिगेडियर राम नरेश ने आकाश पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम का दौरा किया। यहां उन्होंने एनसीसी के तहत संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया और प्रशिक्षण अधिकारियों, एएनओ, सीडीओ व प्रशिक्षकों से कैडेटों के प्रशिक्षण, उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कैडेटों से संवाद करते हुए ब्रिगेडियर राम नरेश ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कैडेटों से प्रशिक्षण के हर अवसर का पूरा लाभ उठाने और मेहनत व समर्पण के साथ अपने व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता को निखारने का आह्वान किया। उन्होंने बटालियन की प्रशिक्षण व्यवस्था और अधिकारियों व प्रशिक्षण स्टाफ के प्रयासों की भी सराहना की।