{"_id":"6a79f028a6edaf9cae085531","slug":"from-essays-to-debates-students-showcased-their-talent-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97300-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निबंध से लेकर वाद-विवाद तक, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निबंध से लेकर वाद-विवाद तक, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट गुरुग्राम की ओर से सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसई में गुरुग्राम ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्लस्टर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, कार्टून मेकिंग और वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का आयोजन डायट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सुमिता रांगी के नेतृत्व और सीनियर प्रवक्ता एवं डीआरयू विंग इंचार्ज अरुण कुमार राघव के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 15 अगस्त के बाद आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजकों ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति की क्षमता, तर्क-वितर्क और सामाजिक विषयों की समझ को बढ़ाना है।
यह गतिविधियां नई शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक हैं। कार्यक्रम में बीआरपी एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, शशि राणा, रीना एबीआरसी, आशिमा एबीआरसी, मुकेश शर्मा, कार्यक्रम नोडल अधिकारी राम किशन वत्स और सह-नोडल अधिकारी कनिका भारद्वाज की विशेष भूमिका रही।