{"_id":"6a79edc1c9512a454f0e75dc","slug":"pataudi-dominates-district-level-kho-kho-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97348-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिला स्तरीय खो-खो में पटौदी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिला स्तरीय खो-खो में पटौदी का दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-4/7 स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सोमवार को आयोजित हुई खो-खो प्रतियोगिता में पटौदी की टीम ने कई आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं, 6 अगस्त को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबले देखने को मिला।
खो-खो के अंडर-19 बालिका वर्ग में पटौदी ने प्रथम और सोहना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में गुरुग्राम ने पहला और सोहना ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में पटौदी ने प्रथम और फर्रुखनगर ने द्वितीय, जबकि लड़कों में पटौदी प्रथम और गुरुग्राम द्वितीय रहा। अंडर-14 लड़कियों में पटौदी ने पहला और फर्रुखनगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में गुरुग्राम प्रथम और पटौदी द्वितीय रहा।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरे जोश के साथ मुकाबले खेले। अलग-अलग आयु वर्गों में टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस प्रतियोगिता के विजेता टीम को राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता और कबड्डी प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।