फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GU: Open counselling schedule released for limited seats.

जीयू : सीमित सीटों पर ओपन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Mon, 10 Aug 2026 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
GU: Open counselling schedule released for limited seats.
पोर्टल खुलेगा, फिजिकल काउंसलिंग से भरी जाएंगी खाली सीटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में खाली बची सीमित सीटों पर दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के नए परिसर कांकरौला सेक्टर-87 और सेक्टर-51, मेफील्ड गार्डन में अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह उन विद्यार्थियों के लिए दाखिले का एक और अवसर है, जो पहले की काउंसलिंग में प्रवेश नहीं ले सके हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 11 अगस्त से एमए अंग्रेजी, एलएलबी और एलएलएम की काउंसलिंग शुरू होगी। इसी दिन से 14 अगस्त तक एमए संगीत, एमए हिंदी, एमए हिंदू स्टडीज, एमए संस्कृत और एमए डेवलपमेंट स्टडीज-इंटीग्रेटेड के लिए काउंसलिंग होगी। 12 अगस्त को एमबीए, एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स, एमबीए एग्जीक्यूटिव, बीएमएस इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड-ट्रैवल एंड टूरिज्म, बीटेक एलईईटी और एमकॉम दो वर्षीय कार्यक्रम की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


13 अगस्त को एमसीए दो वर्षीय कार्यक्रम की काउंसलिंग होगी, जबकि 14 अगस्त को बीटेक और एमसीए इंटीग्रेटेड के लिए काउंसलिंग निर्धारित की गई है। 16 अगस्त को एमए एजुकेशन, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन आईसीटी एंड एआई इन एजुकेशन और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एजुकेशनल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप के लिए काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 17 अगस्त को बीएससी मैथमैटिक्स विद डेटा साइंस की काउंसलिंग होगी। एमएससी एनवायरनमेंटल साइंस, एमएससी इंटीग्रेटेड और एमएससी बॉटनी के लिए 17 और 18 अगस्त को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। 18 अगस्त से मास्टर ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ और मास्टर ऑफ न्यूरोसाइंसेज के लिए काउंसलिंग होगी। वहीं 21 अगस्त को एमसीए दो वर्षीय और 24 अगस्त को एमएससी मैथमैटिक्स की अंतिम काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।


विश्वविद्यालय ने इच्छुक विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे काउंसलिंग से संबंधित पाठ्यक्रम, पात्रता, रिक्त सीटों और अन्य जरूरी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gurugramuniversity.ac.in पर जानकारी देखें। प्रवेश संबंधी किसी भी सवाल के लिए helpdesk@gurugramuniversity.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed