{"_id":"6a1ee4168750a946dc058f15","slug":"bulldozer-will-run-today-to-remove-encroachment-on-sohna-tourism-department-land-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90032-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना पर्यटन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए आज चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना पर्यटन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए आज चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रशासन ने मुनादी कराकर लोगों को खाली करने के लिए दिया 24 घंटे का समय
जिला नोडल अधिकारी आरएस भाठ, पर्यटन विभाग व पुलिस प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद
साढ़े 9 एकड़ भूमि में बने हैं 500 आशियाने
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। क्षेत्र में पर्यटन विभाग की भूमि पर अवैध तरीके से बनाए गए मकानों पर बुधवार को बुलडोजर चलेगा। प्रशासन ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है और मुनादी कराकर लोगों को भी अवगत करा दिया। लोगों को 24 घंटे के अंदर अवैध रूप से बनाए गए इन मकानों को खाली करने के लिए कहा गया है। कार्रवाई के लिए बतौर नोडल अधिकारी आरएस भाठ को नियुक्त किया गया है। हालांकि, यह कार्रवाई पहले मंगलवार को होनी थी। भूमि का कुल रकबा करीब साढ़े 9 एकड़ है।
प्रशासनिक आदेशों के मिलने पर अधिकतर लोगों ने मकानों को खाली करना आरंभ कर दिया है। करीब 50 प्रतिशत परिवारों ने सामान समेटकर पलायन करने शुरू कर दिया है। वार्ड नंबर 13 में स्थापित पहाड़ कॉलोनी व पीर कॉलोनी में अवैध रूप से बने पक्के मकानों पर बुधवार को बुलडोजर चलेगा। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। दोनों कॉलोनियों में बने आशियाने पर्यटन विभाग की भूमि पर निर्मित हैं। दोनों ही कालोनियों में करीब 500 मकान बने हुए हैं जिनमें लोगों ने वर्षों से पक्के मकान बनाये हुए हैं। बताया जाता है कि अवैध कब्जाधारियों के पास भूमि के मालिकाना हक को लेकर ठोस दस्तावेज भी नहीं हैं। इसके अलावा लोगों द्वारा माननीय अदालत में दायर की गई याचिका भी खारिज की जा चुकी है।
सामान को किया समेटना शुरू
प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद पर्यटन भूमि में बसे लोगों ने अपने निर्मित मकानों के अंदर से सामान को निकालना शुरू कर दिया है। ताकि प्रशासन की होने वाली कार्रवाई से सामान को बचाया जा सके। दोनों ही कालोनियों में बसे लोग सुबह से ही अपने सामान को निजी वाहनों में भरकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक कर दिया अल्टीमेटम
प्रशासन ने कॉलोनीवासियों के साथ बैठक कर 24 घंटे के भीतर सामान निकालने की चेतावनी दी है। बैठक में नोडल अधिकारी आरएस भाठ के अलावा पर्यटन व पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नोडल अधिकारी आरएस भाठ ने कहा कि सभी लोग अपने सामान को सुरक्षित निकाल लें। सामान को निकालने में किसी भी प्रकार का सहयोग चाहिए तो प्रशासन देने के लिए तैयार है।
सीएम के दरबार में लगाएंगे गुहार
प्रभावितों का कहना है कि वह प्रदेश मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचकर मकानों को बचाए जाने की गुहार लगाएंगे। लोग सीएम से मिलकर अपनी परिस्थिति को साझा करेंगे और अपने भविष्य पर आने वाले खतरे से अवगत कराएंगे। दोनों ही कॉलोनियों में करीब 500 परिवार निवास करते हैं।