सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bus Suddenly Brakes on Gurugram-Faridabad Road; Bike Crashes into It from Behind

Gurugram News: गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बस ने अचानक मारे ब्रेक, पीछे से टकराई बाइक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Bus Suddenly Brakes on Gurugram-Faridabad Road; Bike Crashes into It from Behind
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार युवक घायल, डीएलएफ फेज-1 थाने में एफआईआर दर्ज
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर 10 अप्रैल को एक बस चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए। इससे पीछे आ रही बाइक बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक की शिकायत पर डीएलएफ फेज-1 थाने में अज्ञात बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी गौरव बेदवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल को वह बाइक से गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित कार्यालय जा रहा था। इस दौरान ग्वाल पहाड़ी के पास आगे चल रही एक बस के चालक ने बिना किसी पूर्व संकेत दिए अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे गौरव की बाइक बस से टकराकर गिर गई। इससे बाइक चालक के कंधे, पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगीं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संदीप ने बताया कि बस नंबर के आधार पर मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा जाएगा। चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed