सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Canter Collides with Pickup; One Dead

Gurugram News: कैंटर ने पिकअप में मारी टक्कर, एक की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Canter Collides with Pickup; One Dead
विज्ञापन
अज्ञात चालक के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में गुरुग्राम-सोहना रोड फ्लाईओवर पर श्रीराम ढाबा के पास कैंटर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एक घायल पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ सदर थाने में धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पहचान नूंह के टपकन हाउस नंबर-17 निवासी सुले खां रूप में हुई है। सुले खां के बेटे साजिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिवार टमाटर की खेती करता है। 19 मार्च की रात को उनके पिता सुले खां अपने पड़ोसी हारून व खालिद के साथ पिकअप गाड़ी में टमाटर भरकर बेचने के लिए गुरुग्राम मंडी जा रहे थे। जब सुबह करीब 3 बजे वे गुरुग्राम-सोहना रोड फ्लाईओवर पर श्रीराम ढाबा के पास पहुंचे तो पिकअप का पिछला टायर फट गया। जब पिकअप का टायर बदलकर चलने लगे तो एक तेज रफ्तार कैंटर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुले खां, हारून व खालिद घायल हो गए। राहगीरों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सोहना के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुले खां को मृत घोषित कर दिया। वहीं, खालिद पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है और हारून को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया था। जांच अधिकारी एएसआई राकेश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कैंटर मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को थाने में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed