{"_id":"6a786914e41734dfb803d3f7","slug":"car-hits-bike-youth-dies-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97227-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक अभिषेक का फाइल फोटो। फोटो- परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- निजी कंपनी में काम करता था युवक, खेड़कीदौला थाने में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में आठ अगस्त की देर रात हयात होटल के पास सर्विस लेन पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान नूंह के कोटा खंडेवला गांव निवासी अभिषेक (25) के रूप में हुई है। वह मानेसर सेक्टर-2 स्थित मून लाइट मूवर कंपनी में नाइट शिफ्ट में काम करता था। ड्यूटी खत्म कर रात करीब एक बजे बाइक से घर लौट रहा था। हयात होटल के पास कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सेक्टर-90 स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अभिषेक शादीशुदा था और उसके चार वर्षीय बेटे व पांच वर्षीय बेटी हैं।
वर्जन-
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। -मनोज कुमार, जांच अधिकारी, खेड़कीदौला थाना