सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car Overturns on Dwarka Expressway Flyover Due to Tire Burst; Driver Injured

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर टायर फटने से पलटी कार, चालक घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Car Overturns on Dwarka Expressway Flyover Due to Tire Burst; Driver Injured
विज्ञापन
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में 30 मार्च की रात करीब 12 बजे द्वारका एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर डिजायर कार टायर फटने से पलट गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos

राहगीरों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि दिल्ली निवासी मयंक अरोड़ा अपनी डिजायर कार में सवार होकर किसी काम से गुरुग्राम आया था। वह रात को वापस दिल्ली की ओर जा रहा था। द्वारका एक्सप्रेसवे के मेन कैरेजवे पर कॉन्सियंट मॉल के पास सोमवार की रात करीब 12 बजे कार का दांये तरफ का अगला टायर फट गया। टायर फटने से कार द्वारका एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकरा गई और दो-तीन पलटी खाई। जांच अधिकारी एएसआई सोमदत्त ने बताया कि हादसे में चालक मयंक अरोड़ा को चोटें आई हैं। वह निजी अस्पताल में उपचाराधीन है व हालात ठीक है। कार का टायर फटने से हादसा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed