{"_id":"6a1838b869adbe411e0524db","slug":"cbse-pre-subroto-football-cup-competition-inaugurated-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89500-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीबीएसई प्री-सुब्रोतो फुटबॉल कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीबीएसई प्री-सुब्रोतो फुटबॉल कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
31 मई तक चलेगी, प्रतियोगिता में कुल 67 टीमें लेंगी हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इससे शरीर ही स्वस्थ नहीं रहता बल्कि अनुशासन की भावना भी जागृत होती है। वर्तमान में खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो अच्छे खिलाड़ियों को रोजगार भी दिलाता है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने स्कूल में आयोजित सीबीएसई प्री-सुब्रोतो फुटबॉल कप प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों के समक्ष कही। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए अनेकों लाभकारी योजनाएं बनाई हुई हैं, जिनका फायदा खिलाड़ी उठा रहे हैं। सरकार ने अच्छे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी निर्धारित किया हुआ है।
बृहस्पतिवार को भोंडसी स्थित आरबीएसएम पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय सीबीएसई प्री-सुब्रोतो फुटबॉल कप प्रतियोगिता- 2026 का शुभारंभ किया गया। उक्त प्रतियोगिता 28 मई से 31 मई तक चलेगी। इसमें कुल 67 टीमें भाग लेंगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शिरकत की थी। जिनके पहुंचने पर स्कूल संचालकों ने उनका बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात ध्वजारोहण, शपथ ग्रहण व मशाल दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला जीडी गोयंका हाई स्कूल सोहना व प्राइम स्कॉलर्स गुरुग्राम के बीच खेला गया।
इस अवसर पर पूर्व खेल मंत्री संजय सिंह, करनी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, अजीत सिंह, अमित भारद्वाज, एसीपी यशवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, भारतीय हैंडबॉल पूर्व उपकप्तान नवीन पुनिया आदि के अलावा स्कूल अध्यक्ष भगीरथ राघव, स्कूल निदेशिका बिमला राघव, प्रिंसिपल मोनिका भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos