सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The air is becoming unhealthy due to the dust flying on the roads

Gurugram News: सड़कों पर उड़ती धूल से बीमार हो रही हवा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
The air is becoming unhealthy due to the dust flying on the roads
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता सूचकांक 243 दर्ज, सड़क किनारे जमा रहती है मिट्टी

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। क्षेत्र में उड़ती धूल के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। नगर निगम मानेसर की ओर से सड़कों के किनारे जमा मिट्टी को रात के समय साफ किया जा रहा है, ताकि प्रदूषण कम हो सके और हवा की गुणवत्ता में सुधार आए लेकिन हवा में कोई खास सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।


शहर की कई सड़कों की हालत खराब होने के कारण धूल लगातार उड़ रही है। सड़क पर गुजरने वाले वाहन धूल को और बढ़ा रहे हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। खासकर बाइक चालकों, पैदल चलने वालों और दुकानदारों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बृहस्पतिवार को मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 243 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। खराब हवा का असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos




लोगों का कहना है कि शहर में कई जगह टूटी सड़कें, निर्माण कार्य और सड़क किनारे जमा मिट्टी प्रदूषण बढ़ाने का बड़ा कारण बन रहे हैं। यदि समय रहते धूल नियंत्रण और नियमित पानी के छिड़काव की व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले समय में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed