फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Celebrated the festival by swinging and applying henna.

Gurugram News: झूला झूलकर और मेहंदी लगाकर मनाया उत्सव

Sun, 16 Aug 2026 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the festival by swinging and applying henna.
सेक्टरों, कॉलोनियों और सोसाइटियों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के विभिन्न सेक्टरों, कॉलोनियों और सोसाइटियों में हरियाली तीज का त्योहार भी धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने मेहंदी, झूला, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह के साथ भाग लिया। कई स्थानों पर महिलाओं ने सुबह भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सेक्टर-108 स्थित रहेजा वेदांता सोसाइटी में महिलाओं के लिए डांस और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और संगीत पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। वहीं, सेक्टर-15 पार्ट-1 में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गौरव मंगला ने कहा कि तीज का त्योहार हमारी संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति और त्योहारों की परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

अशोक विहार फेज-2 निवासी सुनीता ने बताया कि कॉलोनी की महिलाओं ने तीज के अवसर पर झूला, नृत्य और खान-पान का आयोजन किया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाया।सेक्टर-102 स्थित जॉयविले सोसाइटी में भी महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेहंदी लगवाने से हुई। इसके बाद महिलाओं ने विभिन्न खेल खेले और डांस किया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को हरियाली तीज की थीम पर एक-एक पौधा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed