फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chakkarpur PM SHRI School secures second place in the state.

Gurugram News: चक्करपुर पीएम श्री स्कूल को प्रदेश में दूसरा स्थान

Sun, 16 Aug 2026 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Chakkarpur PM SHRI School secures second place in the state.
केंद्रीय विद्यालय चकरपुर। फाइल फोटो
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री और मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सम्मानित किया। गुरुग्राम के चक्करपुर स्थित पीएम श्री जीएसएसएस को प्रदेश के तीन सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री विद्यालयों में दूसरा स्थान मिला। पीएम श्री जीएसएसएस गंगवा, हिसार को पहला और पीएम श्री जीएसएसएस पाल्हावास, रेवाड़ी को तीसरा स्थान मिला।
इसी अवसर पर तीन सर्वश्रेष्ठ मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को भी सम्मानित किया गया। जीएमएसएसएसएस शहजादपुर, अंबाला को पहला, जीएमएसएसएसएस बबैन, कुरुक्षेत्र को दूसरा और जीएमएसएसएसएस हांसी को तीसरा स्थान मिला। संबंधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएम श्री योजना के तहत सरकारी विद्यालयों को मजबूत कर उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल विकास, रचनात्मक सोच और बेहतर सीखने के अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

चयन मेरिट और निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया-
हरियाणा में वर्तमान में 251 पीएम श्री विद्यालय और 218 वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल संस्कृति विद्यालय संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों का चयन मेरिट और निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया। इसमें विद्यालय का आधारभूत ढांचा, शिक्षण पद्धति, सीखने के परिणाम, विद्यार्थियों का प्रदर्शन, शिक्षक क्षमता, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां और विद्यालय प्रबंधन शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सम्मानित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इनकी उपलब्धियां प्रदेश के अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणा बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed