सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Child injured in bike collision.

Gurugram News: बाइक की टक्कर से बच्चा घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Child injured in bike collision.
विज्ञापन
पुन्हाना। क्षेत्र के गांव नई के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से आठ वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गांव नई निवासी जलाउद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 9 अप्रैल की दोपहर अपने आठ वर्षीय बेटे शाद और पिता बरकत अली के साथ मदियाकी मोड़ से ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव में अपने घर के सामने ऑटो से उतरे, तभी झारोकड़ी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने शाद को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद चालक मौके पर उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर बाइक समेत फरार हो गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed