सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CITU Union Stages Sit-in Today Over Arrest of 55 Workers

Gurugram News: 55 श्रमिकों की गिरफ्तारी पर सीटू यूनियन का धरना आज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
CITU Union Stages Sit-in Today Over Arrest of 55 Workers
विज्ञापन
मानेसर में हालात सामान्य, यूनियन का कहना- मजदूरों की गिरफ्तारी गलत, तुरंत रिहा किया जाए
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नोएडा और फरीदाबाद में मजदूरों की वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हुई हड़ताल के बाद मानेसर में अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में एक सप्ताह से पुलिस की कढ़ी सुरक्षा के मद्देनजर शांति का माहौल है। कंपनियों के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती है, जिसके चलते अब कर्मचारी वापस काम पर लौट रहे हैं। सड़कों पर भी पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है और हर सेक्टर में लगातार गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। साथ ही मानेसर में हुए श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 55 मजदूरों को लेकर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू यूनियन) ने विरोध जताया है। यूनियन का कहना है कि मजदूरों की गिरफ्तारी गलत है और उनकी तुरंत रिहाई होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के लघु सचिवालय के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
डीसी को सौंपा जाएगा ज्ञापन


इसी मांग को लेकर आज गुरुग्राम के लघु सचिवालय के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही यूनियन ने घोषणा की है कि इस मामले को लेकर पूरे प्रदेश में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सीटू यूनियन की ओर से आज गुरुग्राम के डीसी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इसमें कंपनियों द्वारा मजदूरों के कथित शोषण का मुद्दा उठाया जाएगा और गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई की मांग की जाएगी। यूनियन नेताओं ने मजदूरों और आम लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरने में शामिल होकर अपनी आवाज मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेड यूनियन काउंसिल की हुई बैठक
कमला नेहरू पार्क में 15 अप्रैल को ट्रेड यूनियन काउंसिल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे मजदूर आंदोलन की स्थिति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर जायज मांगों जैसे न्यूनतम वेतन बढ़ाने, डबल ओवरटाइम, स्थायी रोजगार और श्रम अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन कई जगहों पर उनके साथ सख्ती और दमनात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। ट्रेड यूनियन काउंसिल ने मजदूरों पर लाठीचार्ज, झूठे केस दर्ज करने और गिरफ्तारियों की कड़ी निंदा की। बैठक में मांग की गई कि सभी गिरफ्तार मजदूरों और श्रमिक नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए और इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि इस साल एक मई को मजदूर दिवस को गुरुग्राम में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इसके लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें ज्यादा से ज्यादा मजदूर, यूनियन प्रतिनिधि और सामाजिक संगठन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed