सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Clean-up drive launched for wildlife protection.

Gurugram News: वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सफाई अभियान शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Clean-up drive launched for wildlife protection.
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने सफाई अभियान शुरू कर दी है। सड़क पर वाहनों की चपेट में आने से बचाने के लिए जहां-जहां पुलिया (वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर) बने हैं, उनकी सफाई कराई जा रही है। पहले इन पुलियों में गंदगी भरी रहने के कारण वन्य जीव इनका उपयोग नहीं कर पाते थे और सड़क पार करने को मजबूर होते थे, जिससे हादसे बढ़ रहे थे। वन विभाग के अनुसार, पुलियों की सफाई के बाद अब जानवर आसानी से सड़क के एक ओर से दूसरी ओर जा सकेंगे। मानेसर घाटी में दिल्ली-जयपुर हाईवे की पुलिया को पहले ही साफ किया जा चुका है। साथ ही पिछले वर्ष यहां फेंसिंग भी लगाई गई थी, ताकि वन्य जीव सीधे सड़क पर न आएं। वन विभाग अब बंधवाड़ी, मांगर बनी, मानेसर घाटी, दमदमा, मंडावर, भोंडसी, सांप की नगली, ग्वालपहाड़ी, शिकोहपुर और फिरोजपुर झिरका समेत कई क्षेत्रों में पुलियों की सफाई पर जोर दे रहा है, ताकि वन्य जीव सुरक्षित आवागमन कर सकें। अगस्त 2025 के अंत में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर मांगर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब दो साल की मादा तेंदुए की मौत हो गई थी, जिससे वन्यजीव सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। गुरुग्राम के वन्यजीव संरक्षण अधिकारी राज कुमार जांगड़ा ने बताया कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के वन्यजीव कॉरिडोर में बनी पुलियों की सफाई शुरू कर दी गई है। इससे जानवरों को सुरक्षित रूप से सड़क पार करने में सुविधा मिलेगी और उनके प्राकृतिक आवागमन में आ रही बाधाएं कम होंगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed