{"_id":"69ea2cb9587914b07a07c0e2","slug":"confusion-due-to-rumors-regarding-new-gas-connection-more-than-20-thousand-applications-pending-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85759-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नए गैस कनेक्शन को लेकर अफवाहों से असमंजस, 20 हजार से अधिक आवेदन लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नए गैस कनेक्शन को लेकर अफवाहों से असमंजस, 20 हजार से अधिक आवेदन लंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोजाना औसतन 600 से 700 सिलिंडर की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। घरेलू गैस की आपूर्ति से जुड़ी स्थिति को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है। जिले में नए घरेलू गैस कनेक्शन पर लगी रोक के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 18 मार्च से अब तक 20 हजार से अधिक लोगों ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई कि नए कनेक्शन पर लगी रोक हटा दी गई है, हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अधिकारियों के अनुसार गैस आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें। नए कनेक्शन न मिलने से कई परिवारों को अस्थायी रूप से छोटे सिलेंडर या वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति की समीक्षा की जा रही है और समाधान पर काम जारी है।
-- -
जिले में छोटे सिलिंडरों की मांग
जिले में छोटे सिलिंडरों की मांग लगातार बनी हुई है। रोजाना लगभग 600 से 700 सिलिंडरों की खपत दर्ज की जा रही है। निर्धारित दरों के अनुसार छोटे सिलिंडर की रिफिलिंग 589.50 रुपये में होगी। नया सिलिंडर लेने पर 1533.50 रुपये चुकाने होंगे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अधिक वसूली पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एजेंसियों पर निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई एजेंसी तय दर से अधिक वसूली करती है तो कार्रवाई होगी। उपभोक्ता रोजाना एफटीएल सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से निर्धारित दरों पर ही सिलिंडर लेने की अपील की है।
--
वर्जन
उपभोक्ता नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल कनेक्शन नहीं खोले जा रहे हैं। 18 मार्च से अब तक 20,000 से अधिक लोगों ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया है।--
भरत यादव, प्रधान, हरियाणा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर
-- -- सौम्या
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। घरेलू गैस की आपूर्ति से जुड़ी स्थिति को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है। जिले में नए घरेलू गैस कनेक्शन पर लगी रोक के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 18 मार्च से अब तक 20 हजार से अधिक लोगों ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई कि नए कनेक्शन पर लगी रोक हटा दी गई है, हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अधिकारियों के अनुसार गैस आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें। नए कनेक्शन न मिलने से कई परिवारों को अस्थायी रूप से छोटे सिलेंडर या वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति की समीक्षा की जा रही है और समाधान पर काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में छोटे सिलिंडरों की मांग
जिले में छोटे सिलिंडरों की मांग लगातार बनी हुई है। रोजाना लगभग 600 से 700 सिलिंडरों की खपत दर्ज की जा रही है। निर्धारित दरों के अनुसार छोटे सिलिंडर की रिफिलिंग 589.50 रुपये में होगी। नया सिलिंडर लेने पर 1533.50 रुपये चुकाने होंगे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अधिक वसूली पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एजेंसियों पर निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई एजेंसी तय दर से अधिक वसूली करती है तो कार्रवाई होगी। उपभोक्ता रोजाना एफटीएल सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से निर्धारित दरों पर ही सिलिंडर लेने की अपील की है।
वर्जन
उपभोक्ता नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल कनेक्शन नहीं खोले जा रहे हैं। 18 मार्च से अब तक 20,000 से अधिक लोगों ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया है।

कमेंट
कमेंट X