फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress accuses BJP of turning the 'Partition Horrors' event into a platform for caste-based politics.

Gurugram News: कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, विभाजन विभीषिका कार्यक्रम बना जातिगत राजनीति का मंच

Sun, 16 Aug 2026 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Congress accuses BJP of turning the 'Partition Horrors' event into a platform for caste-based politics.
पंकज डावर बोले- जिले में धर्म की राजनीति का अवसर नहीं मिला तो जाति की राजनीति कर रहे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने भाजपा पर समाज को जातियों में बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका कार्यक्रम जातिगत राजनीति का शिकार हो गया। डावर ने कहा कि गुरुग्राम में धर्म की राजनीति का अवसर नहीं मिला तो भाजपा अब जाति की राजनीति कर रही है।
डावर ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में पंजाबी समाज की काबिलियत पर सवाल उठाए गए। उन्होंने बताया कि विभाजन के बाद पंजाबी समाज ने गुरुग्राम में खुद को स्थापित किया है। शहर की राजनीति, व्यापार और सामाजिक ताने-बाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डावर ने कहा कि भाजपा विभाजन की पीड़ा को याद करने के बजाय राजनीतिक लाभ ले रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी इस राजनीति का शिकार हुए हैं। सार्वजनिक मंच से पंजाबी समाज की काबिलियत पर सवाल उठाना अपमानजनक है। डावर के अनुसार, यह कार्यक्रम भाजपा नेताओं की गुटबाजी और आपसी खीझ निकालने का मंच बन गया।
विज्ञापन


राव इंद्रजीत ने भी साधा निशाना
14 अगस्त को हुए विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में राव इंद्रजीत सिंह ने आयोजकों पर कटाक्ष किया था। उन्होंने आयोजकों पर एक समुदाय विशेष को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा था कि किसी एक समुदाय के बलबूते चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। उन्होंने गुरुग्राम के पार्षदों का उदाहरण दिया, जहां 36 में से केवल दो पार्षद पंजाबी समुदाय से हैं। एक समुदाय का नाम लेने से यह मामला अब तूल पकड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed