{"_id":"6a81be39297aa9934a0edf90","slug":"gurugrams-resounding-victory-in-the-maa-sheetala-hockey-tournament-defeated-faridabad-7-0-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97958-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मां शीतला हॉकी प्रतियोगिता में गुरुग्राम की धमाकेदार जीत, फरीदाबाद को 7-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मां शीतला हॉकी प्रतियोगिता में गुरुग्राम की धमाकेदार जीत, फरीदाबाद को 7-0 से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्लस-40 आयु वर्ग में गुरुग्राम, रेवाड़ी और घुम्मनहेड़ा ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुड़गांव गांव स्थित राजकीय विद्यालय में रविवार को प्रथम मां शीतला हॉकी प्रतियोगिता (प्लस-40 आयु वर्ग) का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबलों में गुरुग्राम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फरीदाबाद को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से हराकर प्रतियोगिता में धमाकेदार शुरुआत की।
आयोजक कमेटी के अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि पहला मुकाबला राइजिंग स्टार हॉकी क्लब, गुरुग्राम और बहादुरगढ़ के बीच हुआ। इसमें बहादुरगढ़ की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में गुरुग्राम पार्षद टीम और फरीदाबाद आमने-सामने हुए। गुरुग्राम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और लगातार गोल करते हुए 7-0 से जीत हासिल की। टीम की ओर से अशोक कुमार ने चार, अमित ने दो और अभिषेक ने एक गोल किया। तीसरे मुकाबले में रेवाड़ी ने पानीपत को 5-1 से हराया। इसके बाद दिल्ली के घुम्मनहेड़ा गांव और भिवानी के बीच मुकाबला हुआ। घुम्मनहेड़ा की टीम ने 4-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में गुरुग्राम का सामना रेवाड़ी से, जबकि घुम्मनहेड़ा की टीम बहादुरगढ़ से भिड़ेगी। सभी मुकाबले 20-20 मिनट के दो हाफ में खेले जा रहे हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद परविंदर कटारिया और पूर्व पार्षद दिनेश सैनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राव राघवेंद्र, भूप सिंह सैनी, शिशुपाल सैनी, अशोक कुमार, रोहित चौहान, भूरू भाई, नरेश सैनी, आजाद कटारिया, निर्मला डागर, एसीपी सजन दलाल, कैप्टन अजीत सिंह समेत अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।