सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Contingent departs for the Sindhu Darshan Kumbh Yatra.

Gurugram News: सिंधू दर्शन कुंभ यात्रा के लिए रवाना हुआ दल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Contingent departs for the Sindhu Darshan Kumbh Yatra.
गुरुग्राम। सेक्टर-23 स्थित श्रीशक्ति मंदिर से हिमालय परिवार संस्था की ओर से बृहस्पतिवार को सिंधू दर्शन कुंभ यात्रा के लिए बस रवाना हुई। गुरुग्राम से 55 यात्रियों की इस बस को साध्वी साधना दास, दिल्ली की उपाध्यक्ष मीनू शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हरियाणा प्रांत संपर्क प्रमुख प्रदीप शर्मा और विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तंवर, मुनेश और गो सेवक प्रदीप कटारिया द्वारा नारियल फोड़कर और भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हिमालय परिवार के सभी पदाधिकारी राम कुमार गुप्ता, शारदा शर्मा, नवीन शर्मा, इंदु जैन, परमानंद यादव, विजय आर्या,सुनीता चौहान मोनू यादव उपस्थित रहे। यह यात्रा गुरुग्राम से कुरुक्षेत्र जाएगी और वहां से शाम को लेह लद्दाख के लिए निकलेगी। यात्रा कुरुक्षेत्र से मनाली जाएगी फिर लेह लद्दाख में तीन दिन का महोत्सव रहेगा। इसके बाद कारगिल फिर कश्मीर से जम्मू फिर जम्मू से वैष्णो माता के दर्शन करने के बाद 30 जून को वापिस गुरुग्राम आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed