फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation employees' strike enters 13th day; Minister's effigy burned.

Gurugram News: निगम कर्मचारियों की हड़ताल 13वें दिन जारी, मंत्री का पुतला दहन

Tue, 18 Aug 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Corporation employees' strike enters 13th day; Minister's effigy burned.
निगम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रर्दशन करते। स्त्रोत- यूनियन
हड़ताल तीन दिन और बढ़ी, 21 अगस्त तक मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम/सोहना। नगर निगम के सफाई, सीवर और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। यह हड़ताल 13 मई को सरकार और कर्मचारियों के बीच हुए समझौते को लागू न करने के विरोध में है। कर्मचारियों ने पुराने निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने सिद्धेश्वर मंदिर चौक पर स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन किया। कर्मचारियों ने पुराने निगम कार्यालय पर कुछ देर के लिए ताला भी लगाया। उन्होंने हड़ताल को 21 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार 13 हजार पालिका रोल कर्मचारियों को नियमित नहीं कर रही है। ठेकेदारी प्रथा समाप्त नहीं की जा रही है। अन्य मानी गई मांगों पर भी आदेश जारी नहीं हुए हैं। उप प्रधान वसंत कुमार, राजपाल, जिला प्रधान राजेश कुमार व सम्मी ने चेतावनी दी है कि यदि 21 अगस्त तक सरकार मानी गई मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं करती है तो नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डाबर ने भी कर्मचारियों के प्रदर्शन को समर्थन दिया। प्रदर्शन को सीटू जिला प्रधान सुरेश नोहरा, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव महेश कुमार और टूरिज्म नेता वेदपाल समेत अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।
वहीं, सोहना कस्बे में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। ताला करीब दो घंटे बाद खोला गया था। परिषद कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारी घूमते रहे। ऐसा होने से परिषद कार्यालय में अपने कार्य कराने वाले लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा था। कई नागरिक तो बगैर कार्य कराए ही बैरंग लौट गए।

------------------------------------
हेलीमंडी में नगरपरिषद कार्यालय पर जड़ा ताला
पटौदी। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा से जुड़े पटौदी और हेलीमंडी के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। हेलीमंडी के सफाई कर्मचारियों ने नगरपरिषद कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने के बाद जुलूस निकाला और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फ्लाईओवर के पास स्थानीय निकाय मंत्री का पुतला फूंका। हेलीमंडी सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि कर्मचारियों ने सुबह नगरपरिषद कार्यालय खुलने से पहले ही मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। करीब साढ़े 11 बजे ताला खोला गया। इस दौरान कार्यालय के कर्मचारी बाहर ही रहे, जिससे करीब ढाई घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, हेलीमंडी के सफाई कर्मचारी छह अगस्त से नगरपरिषद कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं। संवाद

निगम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रर्दशन करते। स्त्रोत- यूनियन

निगम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रर्दशन करते। स्त्रोत- यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed