{"_id":"699ed027b42c123a0902ac46","slug":"corporations-bulldozer-runs-on-illegal-constructions-in-bhondsi-area-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80722-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भोंडसी क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर चला निगम का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भोंडसी क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर चला निगम का बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन
20 नींव, पांच अवैध भवन गिराए गए, चार इमारतों को किया गया सील
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम गुरुग्राम की ओर से विशेष ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में 20 नींव और पांच मकान तोड़े गए। जबकि, चार मकानों को सील किया गया।
यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक के दिशा निर्देश पर सहायक अभियंता आरके मोंगिया की टीम द्वारा की गई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने निर्माण की प्रारंभिक अवस्था में बने लगभग 22 डीपीसी (नींव) को ध्वस्त कर दिया। ये निर्माण बिना अनुमति के किए जा रहे थे, जिन्हें समय रहते रोकना आवश्यक था ताकि आगे बड़े अवैध ढांचे खड़े न हो सकें। इस दौरान पांच तैयार हो चुके अवैध भवनों को भी गिरा दिया गया। भारी मशीनरी की मदद से इन संरचनाओं को हटाया गया। इसके अतिरिक्त, चार ऐसे भवनों को सील किया गया जो निर्माणाधीन थे या जिनके दस्तावेज अधूरे पाए गए। सीलिंग की कार्रवाई के बाद इन भवनों में किसी भी प्रकार की गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी नियमों का उल्लंघन कर किए गए किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वाटिका चौक के पास हटाया अतिक्रमण
गुरुग्राम। शहर में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत वाटिका चौक के पास नगर निगम गुरुग्राम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध कब्जों को हटाकर सरकारी जमीन को पूरी तरह खाली कराया गया। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता वसीम अकरम की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अभियान के दौरान करीब 2000 वर्ग गज सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। लंबे समय से कब्जे में पड़ी इस जमीन को खाली कराने के बाद इसे सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं। ब्यूरो
Trending Videos