{"_id":"69f1f5cfabdc54585a06c798","slug":"danger-due-to-broken-drain-on-badshahpur-road-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86349-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बादशाहपुर रोड पर टूटे नाले से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बादशाहपुर रोड पर टूटे नाले से खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- अमेरिकन एक्सप्रेस चौकी के पास 6 माह पहले बना ढांचा हुआ क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। बादशाहपुर रोड पर अमेरिकन एक्सप्रेस पुलिस चौकी और रेड लाइट के पास टूटा नाला राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। करीब 6 महीने पहले बनाए गए इस नाले का ढांचा अब क्षतिग्रस्त होकर पूरी तरह टूट चुका है लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार नाले का टूटा हुआ हिस्सा पूरी तरह धूल से ढका हुआ है जिससे यह सड़क का हिस्सा ही प्रतीत होता है। ऐसे में वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को इसका अंदाजा नहीं लग पाता और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह क्षेत्र यातायात के लिहाज से काफी व्यस्त है जहां दिनभर सैकड़ों वाहन गुजरते हैं।
स्थानीय निवासी अरुण और भोलू चौहान ने बताया कि कई बार इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि अगर समय रहते नाले की मरम्मत नहीं की गई तो यह किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
लोगों का यह भी कहना है कि रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि रोशनी की कमी और धूल के कारण नाले का टूटा हिस्सा बिल्कुल दिखाई नहीं देता। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से जोखिम बना हुआ है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए और नाले को ठीक कर उसे ढकने की व्यवस्था की जाए। साथ ही चेतावनी संकेत भी लगाए जाएं ताकि लोग सतर्क रह सकें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X