{"_id":"6a78a0f4c09f47018d0927f8","slug":"daulatabad-flyover-in-poor-condition-potholes-make-commuting-difficult-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97284-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दौलताबाद फ्लाईओवर बदहाल, गड्ढों से राह मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दौलताबाद फ्लाईओवर बदहाल, गड्ढों से राह मुश्किल
विज्ञापन
श्याम गुप्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सड़क उखड़ी, सीढ़ियों की टाइलें टूटीं और पिलरों में दरार से बढ़ी चिंता, निवासी बोले- जल्द कराई जाए मरम्मत
पीसीसी की खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। दौलताबाद फ्लाईओवर की हालत लगातार खराब होती जा रही है। फ्लाईओवर की सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है और गहरे गड्ढे बन गए हैं। दोनों किनारों पर मिट्टी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण सुबह और शाम के समय यहां जाम की स्थिति भी बन जाती है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, फ्लाईओवर की सड़क लंबे समय से जर्जर है। गड्ढों और सड़क के किनारों पर जमा मिट्टी के कारण वाहन चालकों को बचकर निकलना पड़ता है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। लोगों को आशंका है कि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो हादसे हो सकते हैं।
सीढ़ियों की टाइलें टूटीं, गंदगी से परेशानी-
फ्लाईओवर से नीचे उतरने वाली दोनों ओर की सीढ़ियों की टाइलें भी जगह-जगह टूट गई हैं। सीढ़ियों के आसपास गंदगी और कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इससे पैदल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीढ़ियों पर अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। रात के समय महिलाएं यहां से गुजरने में असहज महसूस करती हैं।
विज्ञापन
पिलरों में दरार से बढ़ी चिंता-
फ्लाईओवर के कुछ पिलरों पर दरारें दिखाई देने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। निवासियों ने प्रशासन से फ्लाईओवर की तकनीकी जांच कराने, सड़क की मरम्मत, सीढ़ियों की टूटी टाइलें बदलने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। सूरत नगर फेज-1 निवासी श्याम गुप्ता ने कहा कि गड्ढों और किनारों पर जमा मिट्टी से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं अंकित तिवारी ने सीढ़ियों की नियमित सफाई कराने की मांग की।
कोट-
फ्लाईओवर की सड़क लंबे समय से जर्जर है, गड्ढों से हादसे का खतरा बना रहता है। -श्याम गुप्ता, सूरत नगर फेज-1 निवासी
टूटी सीढ़ियों और गंदगी के कारण पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। -अंकित तिवारी, सूरत नगर फेज-1 निवासी
सीढ़ियों पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े से रात में महिलाओं को परेशानी होती है। -अमित कुमार, सूरत नगर फेज-1 निवासी
सूरत नगर की ओर सीधी कनेक्टिविटी की समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ है। -संकठा प्रसाद, सूरत नगर फेज-1 निवासी