फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trade Union Council's 'Fill the Jails' agitation today.

Gurugram News: ट्रेड यूनियन काउंसिल का जेल भरो आंदोलन आज

Sun, 09 Aug 2026 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Trade Union Council's 'Fill the Jails' agitation today.
मजदूरों के अधिकारों और मांगों को लेकर काउंसिल ने की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मजदूरों के अधिकारों और उनकी जायज मांगों की अनदेखी के खिलाफ ट्रेड यूनियन काउंसिल ने रविवार को शमां रेस्टोरेंट में बैठक की। इस बैठक में आज सोमवार को होने वाले जेल भरो आंदोलन की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया गया। सभी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से आंदोलन को जमीनी स्तर पर पूरी ताकत से सफल बनाने का निर्णय लिया।
सरकार की श्रमिक-विरोधी नीतियों के खिलाफ सामूहिक गिरफ्तारियां दी जाएंगी। ट्रेड यूनियन काउंसिल के वरिष्ठ प्रतिनिधि अनिल पंवार ने कहा कि मजदूरों का संघर्ष निर्णायक मोड़ पर है। उन्होंने इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने की बात कही। आज सोमवार को जिले के तमाम कारखानों और विभागों से मजदूर उपायुक्त कार्यालय पर एकत्रित होंगे। इसके बाद वे सामूहिक रूप से अपनी गिरफ्तारियां देंगे। पंवार ने गुरुग्राम के सभी श्रमिकों से इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की। श्रमिक नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलावों पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

बैठक में केवल 10 अगस्त के आंदोलन की रणनीति ही नहीं बनी, बल्कि 11, 12 और 13 अगस्त को बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों द्वारा घोषित देशव्यापी आंदोलन को भी ट्रेड यूनियन काउंसिल, गुरुग्राम ने अपना पूर्ण एवं सक्रिय समर्थन देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed