फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Public announcements regarding the removal of encroachments in HSVP sectors have begun.

Gurugram News: एचएसवीपी के सेक्टरों में अतिक्रमण हटाने की शुरू हुई मुनादी

Sun, 09 Aug 2026 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Public announcements regarding the removal of encroachments in HSVP sectors have begun.
सेक्टरवासियों को सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण स्वयं हटाने की हिदायत दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने अपने सेक्टरों में अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार को मुनादी कराई। मुनादी में सेक्टरवासियों को सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण स्वयं हटाने की हिदायत दी गई।
मुनादी में लोगों को स्पष्ट कहा गया है कि घर, मकान या दुकानों के आगे सरकारी जमीन, रास्ते अथवा सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लें। तय समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्राधिकरण की ओर से इसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी और इस दौरान होने वाला पूरा खर्च संबंधित मकान या संपत्ति मालिक से वसूला जाएगा।
विज्ञापन

मुनादी के दौरान रिहायशी मकानों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को भी तुरंत बंद करने की चेतावनी दी जा रही है। प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि यदि रिहायशी मकान में नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां जारी रहती हैं तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नियमों के तहत मकान मालिक की संपत्ति के जब्ती समेत अन्य कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed