{"_id":"6a788d44d1304926770996e7","slug":"nine-accused-arrested-in-the-sagar-murder-case-post-mortem-confirms-death-caused-by-a-knife-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97286-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सागर हत्याकांड में नौ आरोपी गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में चाकू से मौत की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सागर हत्याकांड में नौ आरोपी गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में चाकू से मौत की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तीन आरोपी तीन दिन और दो आरोपी दो दिन के रिमांड पर, चार न्यायिक हिरासत में भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के कारोला गांव में छह अगस्त की शाम हुए सागर हत्याकांड में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीन आरोपियों को तीन दिन और दो आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। वहीं, चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। रिमांड पर लिए गए आरोपियों से हत्या के कारण और वारदात में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है।
शनिवार रात मृतक सागर के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रात करीब नौ बजे शुरू हुआ पोस्टमार्टम करीब 11 बजे तक चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सागर की मौत चाकू लगने से हुई थी। चाकू के वार से उसके फेफड़े अंदर तक पंचर हो गए थे। इसके अलावा सिर पर डंडे से चोट के निशान भी मिले हैं।
गोली चलने का नहीं मिला साक्ष्य-
सागर के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने उसे दो गोलियां मारी थीं। इसी आधार पर शुरुआती प्राथमिकी में गोली चलने का जिक्र किया गया था। हालांकि पोस्टमार्टम के दौरान सागर के शरीर पर गोली का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस के अनुसार घटनास्थल की जांच करने वाली सीन ऑफ क्राइम टीम को भी गोली चलने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इसके बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि सागर की मौत गोली लगने से नहीं, बल्कि चाकू के वार से हुई थी।
विज्ञापन
रोहतक से पकड़े गए थे आरोपी-
पुलिस ने शनिवार को नौ आरोपियों को रोहतक के आजादगढ़ से गिरफ्तार किया था। इनमें ओम निवासी भाभेवा गांव झज्जर, साहिल निवासी चिमनी गांव झज्जर, गौतम निवासी धनाना गांव सोनीपत, सचेत उर्फ मुन्ना निवासी कारोला गुरुग्राम, विनय कुमार निवासी मेहराना झज्जर, सुनील उर्फ अभिषेक उर्फ खोटा, मंदीप उर्फ डिप्पी, अश्वनी निवासी खिलौड़ सोनीपत और अनुश उर्फ चिनू निवासी सोनीपत शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियार, घटनास्थल और हत्या की वजह के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात में आरोपियों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।
कोट-
सागर हत्याकांड में पांच आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -मनोज, एसीपी (पटौदी), गुरुग्राम