फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Uncle attacks nephew with an iron rod over a land dispute.Uncle attacks nephew with an iron rod over a land dispute.

Gurugram News: जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे पर सरिए से किया हमला

Sun, 09 Aug 2026 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Uncle attacks nephew with an iron rod over a land dispute.Uncle attacks nephew with an iron rod over a land dispute.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के कारौला गांव में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने पर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कारौला निवासी सोमपाल ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पहले शाम करीब पांच बजे वह घर पर था। इसी दौरान उसने अपने चाचा सतबीर और हरकेश के बीच दादा की जमीन को लेकर कहासुनी सुनी। वह हरकेश की ओर जा रहा था, तभी सतबीर सरिया लेकर आया और उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने सोमपाल के सिर पर सरिए से वार कर दिया। उसके गिरने के बाद भी दो-तीन वार किए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों ने घायल को पटौदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हवलदार अजित सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी सतबीर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed