Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
strike by Municipal Corporation Gurugram employees continues for fourth day in protest against government reneging on its promises
{"_id":"6a788c2dfc228490be071884","slug":"video-strike-by-municipal-corporation-gurugram-employees-continues-for-fourth-day-in-protest-against-government-reneging-on-its-promises-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर 13 मई के समझौते को लागू न करने का आरोप लगाया है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने यह राज्यव्यापी हड़ताल बुलाई है। इकाई प्रधान बसंत कुमार और फायर के जिला उप प्रधान जोगिंदर ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों और फायरमैन को पक्का करना शामिल है। वे सफाई एवं सीवर कार्य का ठेका समाप्त करने और नियमित भर्ती की भी मांग कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रेस सचिव सुनील कुमार ने सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि 11 अगस्त तक मांगें लागू न होने पर हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी। 10 अगस्त को कर्मचारी वीरू वाल्मीकि करनाल हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। वे मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे और जेल भरो आंदोलन में शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।