सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Day or night, the temple's chants resonate

Gurugram News: दिन हो या रात, मंदिर के गूंज रहे जयकारे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Day or night, the temple's chants resonate
विज्ञापन
माता शीतला के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंच रहे श्रद्धालु
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को शहर के मंदिरों में मां कुष्मांडा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। शीतला माता मंदिर, चिंतपूर्णी और शक्तिपीठ मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। दुर्गासप्तशती के पाठ, हवन और आरती की सुगंध से पूरा वातावरण सुवासित हो उठा। मंदिर में दिन हो या रात माता के जयकारों से परिसर गूंज रहा है।
शीतला माता मंदिर में रविवार शाम तक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर के सीईओ सुमित कुमार ने बताया कि सोमवार को यह संख्या ढाई लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर माता के जयघोष के साथ पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में मुंडन हॉल में बच्चों के संस्कार करवाए गए, वहीं द अर्थ सेवियर फाउंडेशन और जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा जागरूकता कैंप भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, नए मंदिर के निर्माण के चलते भक्तों को बैठने में कुछ असुविधा हुई, जिसे दूर करने के लिए प्रबंधन ने रबर मैट बिछाए हैं और आरती के दर्शन के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई है। पुलिस और सिविल डिफेंस की मुस्तैदी से भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्था बनी रही।


महिलाओं ने लगवाई मेंहदी, भेंट की चूड़ियां
रेलवे रोड स्थित चिंतपूर्णी मंदिर में काफी संख्या में भक्तों ने मत्था टेका। मंदिर प्रबंधन की ओर मंदिर के पास शिविर लगाकर महिलाओं को सुहाग की प्रतीक चूड़ियां भेंट की गई। यहां महिलाओं के लिए मेंहदी लगाने की व्यवस्था भी की गई थी। काफी संख्या में माता का दर्शन करने आई महिलाओं ने मेंहदी लगवाई। मंदिर की ओर से भक्तों को फलाहार प्रसाद भी बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed