सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DC strict on delay in structural audit, orders to start work within 15 days

Gurugram News: स्ट्रक्चरल ऑडिट में देरी पर डीसी सख्त, 15 दिन में काम शुरू करने के निर्देश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
DC strict on delay in structural audit, orders to start work within 15 days
विज्ञापन
-बिल्डर व आरडब्ल्यूए के साथ बैठक, डीसी ने कहा सुरक्षा से समझौता नहीं होगा
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीसी अजय कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में स्ट्रक्चरल ऑडिट को लेकर 15 सोसाइटियों के बिल्डर प्रबंधन और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सामने आया कि कई सोसाइटियों में स्ट्रक्चरल ऑडिट पूरा होने के बावजूद रिपोर्ट के अनुसार मरम्मत और सुधार कार्य समय पर नहीं किए गए हैं। डीसी ने नाराजगी जताते हुए बिल्डर्स को निर्देश दिए कि सभी 15 दिन के अंदर आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरे किए जाएं।
डीसी ने सभी बिल्डर्स से उनके प्रोजेक्ट की अपडेट स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी और स्पष्ट कहा कि यह मामला सीधे नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने चेतावनी दी कि जो बिल्डर 15 दिनों के भीतर ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार कार्य शुरू नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीटीपी को ऐसे मामलों में आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिन सोसाइटियों में कार्य लंबित है, वहां संबंधित बिल्डर्स को तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर तय समय सीमा में पूरा करने को कहा गया है। वहीं, जिन सोसाइटियों का ऑडिट पूरा हो चुका है, उनकी अंतिम रिपोर्ट इम्पैनल्ड एजेंसियों से जल्द जारी कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने यह भी कहा कि जहां विजुअल इंस्पेक्शन और एनडीटी (नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्ट) की रिपोर्ट आ चुकी है, वहां तय समय में काम पूरा किया जाए। बैठक में कुछ आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने अपने स्तर पर मरम्मत कार्य कराने की अनुमति मांगी, जिस पर डीसी ने सहमति देते हुए कहा कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार हो और संबंधित एजेंसियों द्वारा उसकी गुणवत्ता की निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed