सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, husband accused of murder by injecting her

Gurugram News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, husband accused of murder by injecting her
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से एक सिरिंज बरामद की, बिसरा जांच के लिए लैब भेजा
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के गढ़ी हरसरू गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने पति पर इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर सेक्टर-93 चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक सिरिंज बरामद की है। मृतक महिला के परिवार वालों की शिकायत पर सेक्टर-10 थाने में धारा 80(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान काजल (23) के रूप में हुई है। वह एक निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी करती थी। वर्तमान में वह गढ़ी हरसरू गांव में अपने मायके वालों के साथ रह रही थी। उसके साथ ही उसका पति अरूण कुमार भी रह रहा था। बताया जा रहा है कि अरूण कुमार नशा करने का आदी है, ऐसे में काजल उसे नशा करने से रोकती थी तो वह उससे झगड़ा करने लगता था। दो दिन पहले भी नशा करने की बात पर काजल का अपने पति अरूण कुमार के साथ झगड़ा हुआ था। 18 मार्च की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजल (मृतका) के भाई गुरदीप ने बताया कि 18 मार्च की सुबह झगड़े के बाद काजल पहली मंजिल पर भाभी व बहन के पास थी। सुबह करीब 9.15 बजे अरुण कुमार ने काजल को बात करने के बहाने नीचे बुलाया था। इसके 10 मिनट बाद ही काजल की हालत बिगड़ने लगी और उसकी नाक से खून बह रहा था। जब काजल की भाभी व बहन को इसका पता चला तो वे उसे पास के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से काजल को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उन्हें घर के बाथरूम से एक इंजेक्शन बरामद हुआ है। आरोप है कि पति अरूण कुमार ने काजल को कोई जहरीला इंजेक्शन लगाया है, जिसके कारण उसकी जान गई। बृहस्पतिवार को काजल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का कहना है कि बिसरा को जांच के लिए लैब भेजा गया था। बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि काजल को कौनसा इंजेक्शन लगाया गया था।
परिवार वालों की सहमति से हुई थी शादी
काजल की जान-पहचान एक अस्पताल में काम करने के दौरान अरुण कुमार से हुई थी। अरुण कुमार भी निजी अस्पताल में एक्स-रे विभाग में काम करता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने के चलते काजल ने इसके बारे में अपने घर पर बताया और घर वालों की सहमति से दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद दोनों बसई क्षेत्र में किराये पर रहते थे। नशा के कारण दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। कुछ समय पहले अरूण कुमार ने नौकरी छोड़ दी थी तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। होली के त्योहार के चलते काजल पति अरुण के साथ गढ़ी हरसरू स्थित अपने मायके आई हुई थी। उन्होंने बसई क्षेत्र में किराये का कमरा भी छोड़ दिया था। मृतका काजल का परिवार मूल रूप से कानपुर (उत्तर प्रदेश) के बेला गांव का रहने वाला है।
शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। -जगदीश चंद्र, एएसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed