सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozer runs on illegal encroachment in Sector-15 Part-1

Gurugram News: सेक्टर-15 पार्ट-1 में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal encroachment in Sector-15 Part-1
विज्ञापन
10 पक्के कमरे ध्वस्त, 600 गज सरकारी जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-15 पार्ट-1 में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। एचएसवीपी के शहरी संपदा अधिकारी-1 राकेश सैनी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।



कार्रवाई के दौरान एचएसवीपी की इंफोर्समेंट टीम, सर्वे एसडीओ अजमेर सिंह के नेतृत्व में सेक्टर-15 पुलिस चौकी व सिविल लाइन थाना की भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि करीब 600 गज सरकारी जमीन पर अवैध रूप से एक मंजिला मकान बनाकर 10 पक्के कमरे तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंफोर्समेंट टीम ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया और जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध और बहसबाजी की गई, जिसमें हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन पुलिस की सहायता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने मौके पर मौजूद लोगों को हटाकर कार्रवाई को सुचारू रूप से पूरा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed