{"_id":"69c11d988fd76101400e066e","slug":"diya-phogat-won-bronze-in-the-inter-university-judo-competition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82869-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में दिया फोगाट ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में दिया फोगाट ने जीता कांस्य
विज्ञापन
विज्ञापन
18 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित की गई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले की प्रतिभाशाली जूडो खिलाड़ी दिया फोगाट ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता 18 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अशोक विहार फेज-3 की रहने वाली दिया फोगाट ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला करते हुए अपनी दमदार तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
दिया फोगाट का खेल सफर लगातार सफलता से भरा रहा है। वह अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 15 पदक जीत चुकी है, जो उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिली है।
जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव महिंदर ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि दिया एक बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है। उसने हर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में वह देश के लिए और बड़े स्तर पर पदक जीतकर नाम रोशन करेगी।
Trending Videos