{"_id":"69c12005dc2d57e1f20fce6a","slug":"mann-ki-baat-programme-is-a-powerful-medium-to-connect-people-sarvapriya-tyagi-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82867-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन की बात कार्यक्रम लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम : सर्वप्रिय त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन की बात कार्यक्रम लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम : सर्वप्रिय त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को लेकर एक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें जिले के सभी बूथों पर शत प्रतिशत कार्यक्रम सुनने और सरल पोर्टल पर अपलोड किए जाने पर चर्चा की गई।
जिला प्रधान सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बीएलए 2 की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने संगठनात्मक कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के दृष्टिगत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। इसमें बीएलए 2 की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस मौके पर प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, हरविंद कोहली, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, मनीष सैदपुर, अजय दुआ, प्रवीण शर्मा, भूपेंद्र यादव सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending Videos