सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Parking Crunch in the Market; Shopkeepers Helpless

Gurugram News: मार्केट में पार्किंग की मार, दुकानदार लाचार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
Parking Crunch in the Market; Shopkeepers Helpless
विज्ञापन
बदहाली पर फूटा दुकानदारों का गुस्सा, बोले- पार्किंग व अतिक्रमण गंभीर समस्या
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-5 स्थित हुडा मार्केट में मूलभूत सुविधाओं की कमी और अव्यवस्थाओं को लेकर दुकानदारों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। करीब 50 से अधिक दुकानों वाली इस मार्केट में पार्किंग की भारी समस्या है। अतिक्रमण और रेहड़ी-पटरी वालों के कारण हालात बदतर होते जा रहे हैं। खासकर शाम के समय स्थिति और भी विकट हो जाती है।


दुकानदारों ने बताया कि जब से नगर निगम ने इस मार्केट को अपने अधीन लिया है तब से हालात पहले से ज्यादा खराब हो गए हैं। पहले जहां व्यवस्था बेहतर थी, वहीं अब साफ-सफाई तक नियमित नहीं हो रही। सड़कों और गलियों में गंदगी का अंबार लगा रहता है, जिससे ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------------
पार्किंग की वजह से ग्राहक लौट जाते हैं वापस

मार्केट में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। ग्राहक अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह ढूंढते-ढूंढते परेशान हो जाते हैं। कई बार तो इसी वजह से ग्राहक वापस लौट जाते हैं। - टीआर अदलखा, अध्यक्ष


रेहड़ी-पटरी वालों ने हालात खराब कर रखे हैं। दुकान के सामने ही ठेला लगा लेते हैं, जिससे हमारा कारोबार प्रभावित हो रहा है। प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। - सुनील


शाम के समय तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। इतनी भीड़ हो जाती है कि ग्राहकों को बैठने तक में दिक्कत आती है। ऊपर से गंदगी का आलम अलग है। - नारायण


जब से नगर निगम ने मार्केट को अपने अधीन लिया है, तब से व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। पहले साफ-सफाई ठीक रहती थी, अब कई-कई दिनों तक कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता। - महिंदर कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed