सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Husband arrested for abetment to suicide

Gurugram News: आत्महत्या करने के मामले में पति गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for abetment to suicide
विज्ञापन
मृतक महिला के मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के लगाए आरोप
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बार गुर्जर चौकी की पुलिस ने महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में आरोपी पति 17 मार्च को गिरफ्तार किया। मृत महिला के मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
आरोपी की पहचान सेक्टर-79 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल ग्रीन सोसाइटी निवासी दिनेश (31) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह पेशे से वकील है और करीब तीन वर्षो से गुरुग्राम जिला अदालत में वकालत कर रहा है। दिनेश की पत्नी ज्योति ने 15/16 मार्च की रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वर्ष 2022 में ज्योति का दिनेश से विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक महिला के परिजनों ने दिनेश पर आरोप लगाया गया कि उनकी बेटी ज्योति ने दहेज की मांग व ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की है। पति दिनेश व उसके परिजन ज्योति पर करीब 50 लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। मृतका ज्योति के भाई शिवम यादव ने आत्महत्या मामले में दिनेश, संदीप, कमलेश, पंकज, किरना व मुन्नीलाल के खिलाफ खेड़कीदौला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बार गुर्जर पुलिस चौकी के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दिनेश को 18 मार्च को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

प्रवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed