{"_id":"6a81b671126ca0160706a701","slug":"death-trap-auto-speeding-on-jail-road-risk-of-accident-due-to-protruding-iron-angles-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97918-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जेल रोड पर दौड़ता मौत का ऑटो, लोहे के एंगलों से हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जेल रोड पर दौड़ता मौत का ऑटो, लोहे के एंगलों से हादसे का डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सवारी ऑटो में बाहर निकले भारी लोहे के एंगल, यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। जेल रोड पर हाल ही में सुरक्षा नियमों की अनदेखी करता एक सीएनजी ऑटो रिक्शा नजर आया। यात्रियों को ढोने के लिए बने ऑटो में दोनों तरफ से कई फीट लंबे और भारी लोहे के एंगल बाहर निकले हुए थे। सड़क पर चलते समय इन एंगलों के कारण आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों को खतरा बना रहा।
जेल रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में ऑटो के दोनों ओर निकले नुकीले और भारी लोहे के एंगल किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। खासकर बाइक सवार यदि ऑटो के पास से गुजरते समय इसकी चपेट में आ जाएं तो गंभीर चोट लग सकती है। तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाने या मोड़ने की स्थिति में खतरा और बढ़ जाता है। सवारी वाहनों में इस तरह भारी और खतरनाक सामान लादकर ले जाना यातायात सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही है। सामान को वाहन की बॉडी से बाहर निकालकर चलने से सड़क पर दूसरे वाहनों के लिए भी जगह कम हो जाती है। इसके बावजूद व्यस्त जेल रोड पर इस तरह का ऑटो खुलेआम चलता दिखाई देना यातायात पुलिस की निगरानी और चेकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमित जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस को सड़क पर ऐसे ऑटो की पहचान कर सामान हटवाने के साथ नियमों के तहत कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही खतरे को रोका जा सके।