फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delay in approval for AI courses in ITIs

Gurugram News: आईटीआई में एआई कोर्स की मंजूरी में देरी

Fri, 31 Jul 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Delay in approval for AI courses in ITIs
पहली मेरिट सूची की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है खत्म
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बदलते दौर में एआई और नई तकनीकों से जुड़े कोर्स युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए सेक्टर-14 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में इस शैक्षणिक सत्र से एआई कोर्स शुरू होने की उम्मीद थी। लेकिन पहली मेरिट सूची की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी विभाग से मंजूरी नहीं मिलने के कारण कोर्स शुरू नहीं हो सका। अब दूसरी मेरिट सूची जारी होने वाली है, लेकिन एआई कोर्स को लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है।

एआई कोर्स शुरू होने की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इसी ट्रेड में प्रवेश लेने की योजना बनाई थी। कई छात्रों ने दूसरे ट्रेड में दाखिला लेने के बजाय एआई कोर्स शुरू होने का इंतजार किया, ताकि उन्हें आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। हालांकि मंजूरी में हो रही देरी से अब विद्यार्थियों की चिंता बढ़ने लगी है। समय निकलने के कारण कई छात्र दूसरे ट्रेडों में दाखिला लेने का फैसला भी कर रहे हैं, ताकि उनका एक वर्ष खराब न हो।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि उद्योगों में तेजी से बढ़ रही नई तकनीकों के कारण एआई, मशीन लर्निंग, डाटा विश्लेषण और स्वचालन से जुड़े कौशल की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सरकारी आईटीआई में यह कोर्स शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को कम खर्च में आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान में एआई कोर्स शुरू करने के लिए अभी तक उच्च स्तर से मंजूरी प्राप्त नहीं हुई है। अनुमति मिलते ही विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर कोर्स शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल संस्थान में अन्य ट्रेडों में प्रवेश की प्रक्रिया पहले की तरह जारी है। - रविंद्र कुमार, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सेक्टर-14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed