{"_id":"69f2011b05914626500ec4ec","slug":"delhi-police-beat-shakti-football-club-1-0-gurgaon-news-c-340-1-del1004-134273-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली पुलिस ने शक्ति फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली पुलिस ने शक्ति फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। डीएसए ए डिवीजन लीग के ग्रुप स्टेज मुकाबले में दिल्ली पुलिस ने शक्ति फुटबॉल क्लब को 1-0 से हरा दिया। ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों का मध्यांतर तक स्कोर 0-0 रहा। दूसरे हाफ में दिल्ली पुलिस ने आक्रामक खेल दिखाते हुए निर्णायक गोल दागा।
शक्ति क्लब से गोलकीपर पुनीत चटर्जी ने बेहतरीन बचाव किए। टीम में अनुभव जितालवान, विकास वर्मा, मोहम्मद फर्दीन, बिशाल चंद बर्मन, क्षितिज अंब्रेश, प्रभाव चौधरी, रोहित सिंह बिष्ट, राहुल पंघाल, डेविड कुजूर और नगामगौलेन हाओकिप ने हिस्सा लिया। स्थानापन्न खिलाड़ियों में करण मंडल और अर्जुन सिंह को मौका मिला।
दिल्ली पुलिस ने पूरे मैच में संतुलित प्रदर्शन किया। गोलकीपर सी लालमुआनसांगा ने डिफेंस किया। टीम में थांगमिनसेई टूथांग, लालरोएंगा, सैचिनलेन हैंगसिंग, लालजरमाविया, दिवस थाकरान, टेलयांग रिब्या, लालमुआनकिमा, लालनुनमाविया, लालनुपुइया राल्ते और परदीप शामिल रहे। विकल्प खिलाड़ियों में के लालरामंगाइहजुआला, नुंगशिमार, वनलालमुआनछाना, एलियुड रामथांगा डारलोंग, एलदाद एल खॉबुंग, सांगेय चौबे, जांगखोहाओ खोंगसाई, क्रिस्टार टी संगमा और ह्यूबर्टसन रिम्बाई भी टीम का हिस्सा रहे।
Trending Videos