सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The struggle for people's rights will continue: Congress

जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा : कांग्रेस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
The struggle for people's rights will continue: Congress
विज्ञापन
-मेयर और डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा की जवाबदेही और बढ़ गई : कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश ने कहा कि भाजपा की जीत के बावजूद कांग्रेस दिल्ली की जनता के हितों की रक्षा के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष जारी रखेगी।
नाजिया दानिश ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए चुनाव में हिस्सा लिया। कांग्रेस मैदान छोड़ने वाली राजनीति में विश्वास नहीं रखती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी को अपनी जिम्मेदारी मानती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका चुनावी मैदान से बाहर रहने का अर्थ उनकी दिल्ली की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को चेतावनी देते हुए नाजिया दानिश ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा की जवाबदेही और बढ़ गई है। कांग्रेस निगम में जनता के पैसों की बर्बादी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही पर पैनी नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed