{"_id":"69e226083006a0b6f509afd0","slug":"department-takes-strict-action-on-negligence-in-submitting-form-6-last-chance-given-till-21st-april-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85169-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फॉर्म-6 जमा करने में लापरवाही पर विभाग सख्ती, 21 अप्रैल तक दिया अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फॉर्म-6 जमा करने में लापरवाही पर विभाग सख्ती, 21 अप्रैल तक दिया अंतिम मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
समय सीमा के बाद स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एमआईएस एक्सेस बंद करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने फॉर्म-6 न भरने वाले निजी स्कूलों को राहत देने के साथ चेतावनी भी जारी की है। विभाग ने एक बार फिर अंतिम तारीख बढ़ाते हुए अब स्कूलों को 21 अप्रैल तक का समय दिया है, ताकि वे पोर्टल पर अपनी फीस से संबंधित सभी जानकारी अपडेट कर सकें। विभाग के अनुसार, पहले भी समय सीमा बढ़ाई जा चुकी थी, इसके बावजूद कई स्कूल अभी तक फार्म-6 जमा नहीं कर पाए हैं।
जिले में भी अधिकांश स्कूलों ने निर्देशों का पालन करते हुए फार्म-6 जमा कर दिया है, लेकिन कुछ स्कूल अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे स्कूलों को विभाग ने अंतिम चेतावनी देते हुए 7 दिन का आखिरी मौका दिया है, ताकि वे अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकें। शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि यह अंतिम अवसर है और इसके बाद किसी भी प्रकार की छूट या समय नहीं दिया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर फार्म 6 जमा न करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें स्कूलों का एमआईएस एक्सेस बंद करना, फीस पर नियंत्रण लागू करना और अन्य प्रशासनिक कदम शामिल हो सकते हैं। विभाग ने आईटी सेल को भी निर्देश जारी किए हैं कि फार्म -6 पोर्टल को 21 अप्रैल तक पूरी तरह सक्रिय रखा जाए, ताकि सभी स्कूल बिना किसी तकनीकी बाधा के अपनी जानकारी अपलोड कर सकें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X