सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Despite door-to-door campaigns, garbage remains uncollected in many areas.

Gurugram News: डोर-टू-डोर अभियान के बाद भी कई इलाकों में नहीं उठ रहा कूड़ा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Despite door-to-door campaigns, garbage remains uncollected in many areas.
विज्ञापन
गांवों में लगाए गए क्यूआर कोड कुछ ही दिन में हुए खराब

संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। नगर निगम का डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का अभियान अभी भी पूरी तरह पटरी पर नहीं आ पाया है। शहर के कई इलाकों और सोसाइटियों में नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़कों, खाली प्लॉटों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम ने घरों के बाहर आरएफआईडी लगाने का काम शुरू तो किया था, लेकिन कई इलाकों में अभी तक मजबूत आरएफआईडी नहीं लगाई गई हैं। कई गांवों में कागज के क्यूआर कोड लगाए गए थे, जो कुछ दिनों बाद ही खराब होकर हट गए। इसके कारण यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि किस घर से नियमित कूड़ा उठ रहा है और कहां सफाई व्यवस्था प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कई सोसाइटियों तक अभी भी डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे लोगों को मजबूर होकर कूड़ा खाली जगहों या सड़क किनारे डालना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कूड़ा उठने के बाद भी कई जगहों पर गंदगी बनी रहती है। गर्मी के मौसम में बदबू और गंदगी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
Trending Videos




--------
टैक्स देने के बाद भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं

हमारी सोसाइटी से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। गांव में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आती है लेकिन सोसाइटी में नहीं आती है। -मनीष सिंह, गोदरेज सोसाइटी



हम टैक्स समय पर देते हैं, लेकिन इसके बावजूद हमें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। निगम की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। -हरमेश बिंदल, गोदरेज सोसाइटी

यहां कई सोसाइटी हैं, इसलिए कूड़े की समस्या काफी बढ़ गई है। इस बारे में कई बार निगम अधिकारियों को बताया गया, लेकिन उनकी तरफ से आश्वासन दिया जाता है। -भीम गम्भीर, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed