{"_id":"6a1c5f7d28c3ca1b1a016f4c","slug":"fire-broke-out-on-second-and-third-floors-of-building-in-a-block-golf-course-road-in-gurugram-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Fire: शोरूम में लगी भीषण आग, चपेट में गोल्फ कोर्स रोड स्थित इमारत की दो मंजिलें; लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Fire: शोरूम में लगी भीषण आग, चपेट में गोल्फ कोर्स रोड स्थित इमारत की दो मंजिलें; लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 31 May 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
सार
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 स्थित गोल्फ कोर्स रोड पर एक इमारत के दूसरे और तीसरे फ्लोर पर बने शोरूम में आग लग गई। चार दमकल गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में सामान और फर्नीचर को भारी नुकसान हुआ है।
शोरूम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में गोल्फ कोर्स रोड स्थित ए-ब्लॉक में रविवार देर शाम एक इमारत के दूसरे और तीसरे फ्लोर पर बने शोरूम में आग लग गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे आग पर काबू पा लिया। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। इस घटना में काफी नुकसान हुआ है।
सेक्टर-29 फायर स्टेशन को रविवार देर शाम करीब 7 बजे गोल्फ कोर्स रोड स्थित ए-ब्लॉक की एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। शोरूम में कागज, कपड़े और सजावट से संबंधित अन्य सामान रखा हुआ था। आग लगने से सामान और फर्नीचर को भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर टीम ने दमकल गाड़ियों से पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान फायर कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंद करवाई, ताकि करंट लगने जैसी कोई घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
इमारत में लगी आग का धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। मौके पर मौजूद लोग आग के वीडियो भी बना रहे थे। रात करीब 9 बजे आग पर काबू पा लिया गया। एहतियात के तौर पर फायर विभाग की टीम मौके पर तैनात रही, ताकि कहीं आग दोबारा न भड़क उठे।
Trending Videos
भीमनगर फायर स्टेशन के अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि इमारत की दोनों मंजिलों पर लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने से शोरूम में काफी नुकसान हुआ है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों और कुल नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।