सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deteriorating roads cause increased trouble; people distressed by potholes and waterlogging.

Gurugram News: जर्जर सड़कों से बढ़ी परेशानी, गड्ढों और जलभराव से लोग बेहाल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Deteriorating roads cause increased trouble; people distressed by potholes and waterlogging.
विज्ञापन
गड्ढों, उड़ती धूल और जलभराव से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

राजेंद्रा पार्क से बजघेड़ा चौक और राघोपुर मार्ग की जल्द मरम्मत की मांग।



रेनू कुमारी



न्यू गुरग्राम। क्षेत्र के कई प्रमुख सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं। सड़कों पर बने गड्ढे, उखड़ी सतह, उड़ती धूल और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। राजेंद्रा पार्क रोड, बजघेड़ा चौक मार्ग और शोभा सिटी से राघोपुर जाने वाली सड़क पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण यहां आवागमन जोखिम भरा बन गया है। स्थानिय निवासियों की प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाया जाए और सड़क के किनारे जमी मिट्टी का भी उठान किया जाए, जिससे बारिश के समय जल निकासी हो सकें।

------



स्थान- राजेंद्रा पार्क रोड

समय- सुबह 12 बजे



दौलताबाद से राजेंद्रा पार्क की ओर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे की वजह से लोगों को आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। निवासियों ने बताया कि यह समस्या कई महीनों से बनी हुई। यह मुख्य सड़क होने की वजह से वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है, जिससे वाहन चालको, राहगीरों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क पर पानी का निकासी की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----



स्थान- बजघेड़ा चौक की ओर जाने वाली सड़क
समय-सुबह 12:30 बजे



सड़क की बदहाल स्थिति राजेंद्रा पार्क से बजघेड़ा चौक तक की ज्यादा देखने को मिल रही है। इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशान चंदन विहार, निहाल कॉलोनी, निहाल कॉलोनी एक्सटेंशन, सराय अलावर्दी गांव और न्यू पालम विहार फेज-1 के निवासी है। सराय चौक के पास खराब सड़क के कारण आए दिन ई-रिक्शा पलटने और दोपहिया वाहनों के आपस में टकराने की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे मिट्टी जमी हुई है। इससे बारिश के समय सड़क जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो जाता है। इससे पैदल आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


---



स्थान- 1:15 बजे

स्थान- शोभा सिटी से दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क


शौभा सिटी चौक से राघोपुर की ओर जाने वाली करीब चार साल से खराब है। यह सड़क दिल्ली की ओर जाने के लिए छोटी और टोल फ्री होने की वजह से लोग इस सड़क का ज्यादा इस्तेमाल करते है। इस समस्या से आसपास के करीब चार सेक्टरों में स्थित कई सोसाइटियों और गांव के लोग परेशान है। इसमें सेक्टर 106, 107,108, 109, बाबूपुर गांव और जहाजगढ़ जैसे गांव शामिल है।

----



बजघेड़ा चौक से सराय चौक तक सड़क काफी समय से टूटी हुई है। इन गढ्डों के कारण लोगों में हादसे का खतरा भी बढ़ रहा है। यह रास्ता द्वारका एक्सप्रेसवे को भी जोड़ता है, इसलिए यहां यातायात का दबाव ज्यादा रहता है।



- अजमेर सिंह, आरडब्ल्यूए, अध्यक्ष, निहाल कॉलोनी एक्सटेंशन

----



दिल्ली के राघोपुर की ओर जाने वाली सड़क कई सालों से जर्जर हालत में है। इससे नौकरी, स्कूल और कॉलेज आने-जाने वाले को उड़ती धूल और उबड़-खाबड़ सड़क होने से परेशानी हो रही है।

- रंजन जैन, चिंटल्स सेरेनिटी सोसाइटी, सेक्टर 109



----

जगह-जगह मिट्टी फैली हुई है, इससे बारिश के बाद सड़क में कीचड़ और जलभराव हो जाता है। इससे पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।



-कुलदीप दहिया, आरडब्ल्यूए, अध्यक्ष, गंगा विहार



------

बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाता है और गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे अक्सर वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते हैं।



-प्रहलाद यादव, स्थानीय दुकानदार



----

कई लोग रोजाना राघोपुर आवाजाही करते है। सड़क जर्जर होने की वजह से वाहन खराब और हादसे होने का डर बना रहता है। प्रशासन से अनुरोध है कि इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाया जाए।



- आशुतोष श्रीवास्तव, सेक्टर 107, एम3एम वुड शायर सोसाइटी

----



यह सड़क कई महीनों से जगह- जगह से सड़क सतह उखड़ हुई है। वहीं इस सड़क पर जल निकासी की भी कोई सुविधा नहीं है, जिसकी वजह से बारिश में जलभराव की स्थिति बन जाती है।

-श्रवण कुमार, राजेंद्र पार्क निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed