सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Development funds worth Rs 2.5 crore released for development works in villages

Gurugram News: गांवों में विकास कार्याें के लिए 2.5 करोड़ की विकास राशि जारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Development funds worth Rs 2.5 crore released for development works in villages
विज्ञापन
- केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने गांवों में विकास कार्याें के लिए 2.5 करोड़ रुपये का फंड जारी किया।
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के प्रयासों से जिले के विभिन्न गांवों में करीब 2.5 करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए जारी की गई है। केंद्रीय मंत्री की सिफारिश पर हरियाणा सरकार ने हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत राशि जारी की है। गांवों में आंगनबाड़ी भवन, लाइब्रेरी के निर्माण, श्मशान घाट की चहारदीवारी सहित अन्य कार्यों के लिए विकास राशि जारी की गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
पटौदी के इन गांवों में होंगे कार्य-
पटौदी ब्लॉक के गांव बास पदमका में 10 लाख से पोस्ट ऑफिस हाल, बलेवा गांव में 10 लाख रुपये से गली, पहाड़ी गांव में करीब 22 लाख रुपये से रेलवे अंडरपास से डाडावास नहर तक सड़क, ग्वालियर गांव में करीब 12 लाख से गली, फखरपुर गांव में 9 लाख से गली, खलीलपुर गांव में 14 लाख से जोहड़ के नाले, सिधरावली गांव में 11 लाख रुपये से गली, दरापुर गांव में 10 लाख से आंगनबाड़ी भवन, ढाणी चित्र सेन में 9 लाख से गली और बपास गांव में 9 लाख से गली का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखनगर ब्लाॅक-
गांव बांसलांबी में 15 लाख से लाइब्रेरी, गुगाना गांव में 9 लाख से गली, जाटोला गांव मे 5 लाख से श्मशान घाट में टीन शेड, सैदपुर मोहम्मदपुर गांव में साढ़े 16 लाख से आंगनबाड़ी भवन, अलीमुद्दीन पुर में 16 लाख से बीपीएल कॉलोनी में गली, ताज नगर में नौ लाख से गली और चनौला गांव में 15 लाख से गली का निर्माण किया जाएगा।
सोहना ब्लॉक-
गांव घामडौज में 12 लाख से एससी चौपाल, लाला खेड़ली गांव में 6 लाख से रुद्रा पट्टी में चौपाल और गढी वाजिदपुर गांव में 12 लाख से गली का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed