फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Devotees performed *Jalabhishek* of Lord Shiva at the temples.

Gurugram News: श्रद्धालुओं ने मंदिरों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

Tue, 18 Aug 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed *Jalabhishek* of Lord Shiva at the temples.
गुरुग्राम। सावन माह के तीसरे सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए थे। पूजा-अर्चना का कार्यक्रम दिनभर चलता रहा। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान शिव की स्तुति की। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

शहर के भूतेश्वर, घंटेश्वर, सिद्धेश्वर, गुफावाला मंदिर, सेक्टर 4 के श्रीकृष्ण, सेक्टर 9ए स्थित श्रीगौरी शंकर मंदिर, शिव मंदिर, राम मंदिर, सूर्य विहार का माता वैष्णो देवी मंदिर, गीता भवन, बाबा प्रकाशपुरी आश्रम, अर्जुन नगर के शिव मंदिर, सुदर्शन, प्रेम मंदिर, प्रताप नगर स्थित श्रीराम मंदिर, गढ़ी हरसरु स्थित माता वैष्णो मंदिर, पटौदी क्षेत्र के इंच्छापुरी स्थित शिव मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आक, धतूरा, शहद, बेलपत्र, दूध आदि से अभिषेक किया। पंडित मुकेश शर्मा का कहना है कि धार्मिक मान्यता है कि सृष्टि के रचयिता भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं और सुख समृद्धि आती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed