{"_id":"6a83640354c41d36bc0099ca","slug":"building-sealed-and-illegal-construction-demolished-in-two-houses-in-dlf-phase-3-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98075-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डीएलएफ फेज-3 में एक बिल्डिंग सील, दो घरों में अवैध निर्माण को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डीएलएफ फेज-3 में एक बिल्डिंग सील, दो घरों में अवैध निर्माण को तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 में सोमवार को एक बार फिर से जिला नगर एवं ग्राम योजनाकार (डीटीपी) विभाग की प्रवर्तन शाखा कार्रवाई ने अवैध निर्माण और बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सीलिंग और तोड़फोड़ अभियान चलाया। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। तीन प्रॉपर्टी पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान एमए-36 में स्टिल्ट प्लस चार (एस+4) मंजिला बिल्डिंग में किए गए अतिरिक्त निर्माण को लेकर कार्रवाई की गई। डीटीपी एनफोर्समेंट अमित मधोलिया ने बताया कि बिल्डिंग में गेस्ट हाउस चलाने की अनुमति ली गई थी। मौके पर जाकर पाया कि निर्धारित अनुमति से अधिक निर्माण और कमरों का निर्माण किया गया है। बेसमेंट में छह कमरे, स्टिल्ट फ्लोर पर चार कमरे, एक ऑफिस और स्टोर रूम व पहली से चौथी मंजिल तक आठ-आठ कमरे बनाए गए थे। इसके अलावा टेरेस पर भी दो कमरे बनाए गए थे। पीछे के सेटबैक में अतिरिक्त बड़ी सीढ़ियां भी बनाई गई थीं। कुल 44 कमरों वाली इस पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया।
इसके बाद एमए-55 में स्टिल्ट प्लस चार (एस+4) के फ्रंट सेटबैक को कवर कर किए गए निर्माण पर कार्रवाई की गई। टीम ने नियमों के विपरीत किए गए निर्माण को तोड़ दिया। वहीं एमए-50 में रियल एस्टेट ऑफिस, जूस की दुकान और ढाबा संचालित किए जा रहे थे। अभियान के दौरान इन सभी निर्माणों को तोड़ा गया। क्षेत्र में बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सेक्टर-14 से एचएसवीपी ने हटाया अतिक्रमण
सेक्टर-14 में सोमवार को संपदा अधिकारी नंबर-1 राकेश सैनी के आदेशानुसार एचएसवीपी की एनफोर्समेंट टीम ने अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाए। मकानों के आगे लगी अवैध ग्रिल, पांच गार्ड रूम, झुग्गी-झोपड़ियों और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट व एसडीओ परमिंदर की अगुवाई में की गई। एनफोर्समेंट टीम के सदस्य संजीव यादव बामडोली ने कहा कि निवासियों से अपील की गई है कि वह समय रहते अपने घरों के आगे किए गए अवैध कब्जे स्वयं हटा लें।