फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A six-lane flyover will be constructed from Ambience Mall to Shankar Chowk.

Gurugram News: एंबियंस मॉल से शंकर चौक तक बनेगा छह लेन का फ्लाईओवर

Tue, 18 Aug 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A six-lane flyover will be constructed from Ambience Mall to Shankar Chowk.
दिल्ली-गुरुग्राम के बीच यातायात के दबाव को कम करने की योजना, डिजाइन तैयार, जल्द सिरे चढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम के बीच एनएच-48 पर लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव को कम करने के लिए एंबियंस मॉल से साइबर सिटी और उद्योग विहार (शंकर चौक) तक छह लेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है। प्रस्तावित फ्लाईओवर की शुरुआत एंबियंस मॉल अंडरपास के पास से होगी और यह साइबर सिटी तक जाएगा। छह लेन के फ्लाईओवर का डिजाइन तैयार हो गया है। जल्द सिरे चढ़ने की उम्मीद है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर जाम की समस्या दूर करने में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अन्य विभागों के साथ मिलकर काम कर रहा है। एनएच-48 के रजोकरी फ्लाईओवर से इफ्को चौक तक कई स्थानों पर रोजाना जाम की स्थिति बनती है। दिल्ली से साइबर सिटी की ओर जाने वाला ट्रैफिक एंबियंस मॉल से निकलने वाले वाहनों के रास्ते में आ जाता है। वहीं साइबर सिटी से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को इफ्को चौक से सिकंदरपुर और डीएलएफ फेज-5 की तरफ जाने वाले यू-टर्न ट्रैफिक से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

दूसरी ओर द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल शुरू होने के बाद यूईआर-2 और द्वारका की ओर से गुरुग्राम आने वाले यातायात की रफ्तार बढ़ी है। बड़ी संख्या में वाहन साइबर सिटी, एंबियंस मॉल और उद्योग विहार की तरफ जाते हैं। इन स्थानों तक पहुंचने के लिए एनएच-48 की सर्विस रोड का इस्तेमाल होने से इस पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सरहौल बार्डर पर पुराने टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार लगती है, जिसका असर जयपुर की ओर सीधे जाने वाले यातायात पर पड़ता है। सर्विस रोड के आसपास कई बड़े प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। आने वाले समय में यातायात बढ़ने की संभावना है और मौजूदा चार लेन की सर्विस रोड क्षमता के लिहाज से अपर्याप्त साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक सर्वे के अनुसार, दिल्ली और गुरुग्राम के बीच एनएच-48 पर रोजाना करीब 3.63 लाख वाहनों के यातायात को दर्ज किया गया है। इसमें करीब 1.71 लाख वाहन प्रतिदिन दिल्ली से गुरुग्राम की ओर आते हैं। दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाली सर्विस रोड पर ही करीब 92 हजार वाहनों का

प्रतिदिन का यातायात दर्ज किया गया है।


साइबर सिटी, उद्योग विहार जाने वालों को मिलेगी राहत
जाम से राहत के लिए मौजूदा शंकर चौक फ्लाईओवर के समानांतर सर्विस रोड पर एम्बिएंस मॉल से मौलसारी रोड जंक्शन तक छह लेन फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव है। इसके साथ मौलसारी रोड से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात के लिए राइट-टर्न अंडरपास बनाने की भी योजना है। योजना के अनुसार फ्लाईओवर का निर्माण डीएलएफ अपने खर्च पर करना चाहता है। इससे एम्बिएंस मॉल, साइबर सिटी, उद्योग विहार और शंकर चौक के बीच यातायात को अलग-अलग करने में मदद मिलेगी। एनएच-48 की सर्विस रोड पर जाम का दबाव कम होने की उम्मीद है। प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण को एनएचएआई सैद्धांतिक मंजूरी दे चुका है। डिजाइन को लेकर हाल ही में एनएचएआई, जीएमडीए और डीएलएफ के इंजीनियरों की बैठक हुई। बैठक में फ्लाईओवर के निर्माण से जुड़े विभिन्न तकनीकी और यातायात पहलुओं पर चर्चा की गई। सभी से निर्माण पर सहमति जताई है। ऐसे में इस योजना को जल्द सिरे चढ़ने की उम्मीद है। लोक निर्माण के पूर्व कार्यकारी अभियंता सीआर बिश्नोई ने बताया कि हाईवे पर जाम दूर करने के लिए एलिवेटेड रोड बनाकर इस दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed